द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय में कल्पना शी फॉर स्टेम तहत यू कॉस्ट के तत्वावधान में विज्ञान के छात्र छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डीसी पंत ने कहा कि यूकॉस्ट विज्ञानशाला की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और लगनशीलता में बढ़ोतरी हुई है। कॉलेज नोडल अधिकारी डॉ. देवजनी अधिकारी ने इसे छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम बताया। डॉ प्रकाश चंद्र ने वर्तमान में ग्लोबलाइजेशन से वैश्विक धरातल पर ज्ञान प्राप्त करने की बात पर चर्चा की। डॉ. रिजवाना सिद्दिकी ने सार्थक और स्पष्ट दृष्टिकोण से सामाजिक लाभ प्राप्त करने की बात रखी। यू कोस्ट के संयोजक सौरभ जोशी ने गर्ल्स एजुकेशन कार्यक्रम में शत प्रतिशत भागीदारी करने को कहा। डॉ विपिन सुयाल ने वैज्ञानिक खोजों और आमजन के विज्ञान के प्रति दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ प्रणवीर प्रताप, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. शर्मिष्ठा, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, डॉ. रेनू, डॉ. भगवती प्रसाद बहुगुणा, डॉ. देवजनी मौजूद रहे।