अल्मोड़ा में डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग पर त्योहारी सीजन में जांच के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा होली को लेकर विभाग नकली खोया और पनीर के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहा है जबकि नकली सामग्री का एक भी मामला पकड़ में नहीं आया है।
शुक्रवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू और जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। कहा खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक मिठाई में मिलावट का एक भी मामला नहीं पकड़ा है लेकिन बेवजह पैकिंग के नाम पर मिठाई, रेस्टोरेंट और होटल कारोबारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहां पर प्रमोद पवार, दीप चंद्र जोशी, वंदना वर्मा, मनु गुप्ता, हिमांशु बिष्ट, दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, कमल बिष्ट आदि थे।