फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा हाथी से स्कूटी सवार को लगी चोट, मुंह और जबड़े में टांके

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त स्कूटी के साथ घायल युवक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चितई-आईटीआई मार्ग पर छोटा हाथी वाहन से टकराकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। विश्वनाथ निवासी कैलाश सिंह बाड़ेछीना पेट्रोल पंप में काम करता है। बुधवार शाम कैलाश स्कूटी यूके04एम4788 पर सवार होकर पंप से विश्वनाथ स्थित घर जा रहा था। तभी अनियंत्रित स्कूटी चितई-आईटीआई के पास विपरीत दिशा से आ रहे छोटा हाथी की चपेट में आ गई। कैलाश स्कूटी समेत सड़क पर गिर कर घायल हो गया जबकि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। तभी वहां पहुंचे एनटीडी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष देवरानी, त्रिलोक सिंह, विक्रम सिंह ने घायल कैलाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. प्रिया ने बताया कि कैलाश के जबड़े और मुंह में टांके लगाए गए हैं। उसके पैर में भी गंभीर चोट लगी। इसके बावजूद प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें