फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आस्था सम्मानित

Wed, 14 Oct 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी आस्था जोशी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं पंचम बाल विधानसभा-2026 के गठन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आस्था को ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। आस्था ने महज छह वर्ष की उम्र में चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। इसके बाद वह पांच बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। आस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें