फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई युवती को आया तेज बुखार, एंबुलेंस से भेजा रानीखेत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया से लगे स्याल्दे विकासखंड के कफल्टाना गांव निवासी युवती को तेज बुखार व खांसी की शिकायत पर एंबुलेंस से रानीखेत भेजा गया है। यह युवती 11 मई को निजी वाहन से दिल्ली से वाया चौखुटिया अपने गांव आई थी। तबियत खराब होने पर वह परिजनों के साथ 15 मई की सुबह अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र जौरासी पहुंची थी। उसका उपचार करने वाले डॉक्टर शिव प्रकाश पाठक ने युवती की स्थिति देखने के बाद सीएचसी चौखुटिया के प्रभारी डाक्टर अमित रतन को इसकी सूचना दी थी। सीएचसी प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चौखुटिया से तुरन्त एम्बुलेंस भिजवाई प्रभारी चिकित्साधकारी डाक्टर अमित रतन ने बताया कि युवती को आइसोलेशन के लिए रानीखेत भेजा जा रहा है l वहां से उसके खून की जांच को हल्द्वानी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें