फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एनएच पर गिरे पेड़ ने 90 मिनट वाहनों के पहिये थामे

Tue, 24 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा- हल्द्वानी एनएच पर गिरे पेड़ को जेसीबी की मद्द से हटाती फायर ब्रिगेड और नेशनल हाईवे की
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा- हल्द्यानी एनएच पर कर्नाटक खोला में तेज बारिश और अंधड़ के चलते विशालकाय पेड़ सड़क के बीचोंबीच आ गिरा। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और नेशनल हाईवे की टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मद्द से पेड को सड़क से हटाया। मंगलवार को अल्मोड़ा- हल्द्वानी एनएच पर कर्नाटक खोला रामलीला ग्राउंड के समीप एक पेड़ गिरने से सड़क पर 90 मिनट तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और नेशनल हाईवे की टीम ने स्थानीय लोगों की मद्द से किसी तरह सड़के के बीच गिरे पेड को हटाकर यातायात सुचारु किया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहां पार्षद अमित साह, पार्षद अभिषेक जोशी, एलएफएम किशन सिंह, एफएसडीवीआर उमेश चंद्र, जीवन जोशी, पूजा ओर कल्पना सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें