फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पलायन रोकने के लिए बनाए जाएंगे ठोस प्लान: सीडीओ

Mon, 31 Jul 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सीडीओ आकांक्षा कोंडे। संवाद. - फोटो : सीडीओ आकांक्षा कोंडे। संवाद.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नवनियुक्त सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने कहा कि जिले में रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ ही यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर पलायन रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को यहां की भौगोलिक परिस्थिति के मुताबिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


सोमवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सीडीओ कोंडे ने बताया कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके गंभीरता से प्रयास होंगे। बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में यहां की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार कार्य किया जाना जरूरी है। पलायन को रोकने के लिए लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। स्वास्थ्य और रोजगार पलायन का मुख्य कारण है। हर सीएचसी, पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करनी होंगी इसके लिए गंभीरता से काम किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए विषय के साथ शिक्षकों की तैनाती जरूरी है। यदि लोगों को गांवों में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो वे इसके लिए पलायन नहीं करेंगे। कहा वह जिले के विकास को लेकर गंभीरता से काम करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें