लक्ष्मेश्वर बाईपास के समीप सड़क पर गिरे पेड़ को हटाता फायर सर्विस कर्मी। स्रोत- फायर स्टेशन
अल्मोड़ा। नगर के लक्ष्मेश्वर बाईपास के समीप करीब 10 बजे सड़क पर चीड़ एक विशालकाय पेड़ भरभराकर कर गिर पड़ा। गनीमत रही की पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन सड़क से नहीं गुजरा रहा था। नहीं तो बढ़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फायर सर्विस की टीम ने 40 मिनट की मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु हो सका। बृहस्पतिवार की सुबह 10:30 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली की लक्ष्मेश्वर बाईपास के समीप सड़क पर एक पेड़ गिर गया है। इससे सड़क पर यातायात बाधित हो रहा है। सड़क पर पेड़ गिरने से यात्रियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने बिना समय गंवाए वुडन कटर की मद्द से विशालकाय पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया। यातायात सुचारु होने से वाहन चालाकों और यात्रियों को राहत पहुंची। टीम में किशन सिंह, विपिन बडोला, प्रियांशु कुमार शामिल रहे।