अल्मोड़ा। हिसार (हरियाणा) में नौकरी करने वाला एक व्यक्ति घर आते वक्त सेराघाट से गुमशुदा हो गया। धौलछीना पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गंगोलीहाट नैचूना बुसैल निवासी नारायण सिंह ने धौलछीना थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि उनका भाई भगवान सिंह मेहरा हिसार हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह 26 जुलाई को अपने घर के लिए आए सात बजे सुबह सेराघाट पहुंचे। वह 12 बजे दोपहर तक सेराघाट में ही रहे। अभी तक वह घर नहीं पहुंचे हैं। उनकी लगातार खोजबीन की जा रही है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं लग पाया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।