फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: दियारी में एक करोड़ से धरातल पर उतरेगा मिनी स्टेडियम, प्रतिभाओं के चेहरों पर मुस्कान; दिखाएंगे हुनर

Sat, 29 Mar 2025 02:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

दियारी गांव में जल्द मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आएगा। इसकी कवायद तेज हो चुकी है। युवा कल्याण विभाग ने भूमि का चयन कर इसे स्टेडियम के लिए उपयुक्त पाया है। विभाग को अब जिला प्रशासन से भूमि हस्तांतरित होने का इंतजार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा में धौलछीना विकासखंड के दियारी गांव में जल्द मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आएगा। इसकी कवायद तेज हो चुकी है। युवा कल्याण विभाग ने भूमि का चयन कर इसे स्टेडियम के लिए उपयुक्त पाया है। विभाग को अब जिला प्रशासन से भूमि हस्तांतरित होने का इंतजार है। स्टेडियम बनने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के चेहरों पर मुस्कान है।

 

अब तक खेल मैदान नहीं होने से यहां की खेल प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का मौका नहीं मिल पा रहा है। बंजर खेतों पर खेलों का अभ्यास करना उनका मजबूरी बना गया है। इसका असर उनके खेलों पर पड़ रहा है। युवा कल्याण विभाग ने भूमि का चयन कर इसे मिनी स्टेडियम के लिए उपयुक्त पाया है। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन से भूमि के हस्तांतरित होते ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। स्टेडियम बनने से इसका लाभ यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें