फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गेवाड़ की मांगों के लिए 13 को होगी महारैली

Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चौखुटिया महाविद्यालय में विज्ञान विषय शुरू करने, स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी और अर्थशास्त्र की कक्षाएं संचालित करने समेत सूत्री मांगों के लिए गेवाड़ विकास समिति का आंदोलन गांधी जयंती से रामगंगा आरती घाट पर जारी है। बुधवार को छठे दिन भी धरना-प्रदर्शन हुआ। आंदोलनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर शासन-प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की। धरने में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी। समिति के अनुसार 13 अक्तूबर को क्रमिक अनशन के साथ महारैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की जा रही है। धरने में प्रधान संगठन अध्यक्ष भोपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि नंदन सिंह, पूर्व प्रधान रंजीत सिंह, जगत सिंह किरौला, जीवन नेगी, गणेश अटवाल, भुवन कठायत, अशोक कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें