फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीधारा में आवासीय भवनों पर झुका विशालकाय पेड़, फायर टीम ने हटाया

Sat, 14 Nov 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा क्षेत्र में मुख्य मार्ग और आवासीय भवनों के ऊपर झुके एक विशालकाय पेड़ को फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते काटकर हटा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को फायर स्टेशन को सूचना मिली कि रानीधारा में एक भारी-भरकम पेड़ घरों और रास्ते पर खतरनाक तरीके से झुका हुआ है, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन इंचार्ज मुकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को रस्सियों से बांधा और वुडन कटर की मदद से उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित तरीके से मार्ग से हटा दिया। स्थानीय जनता ने त्वरित कार्रवाई के लिए फायर सर्विस की टीम एलएफएम किशन सिंह, चालक हरीश रावत, फायरमैन प्रियांशु कुमार व दीपक बसेड़ा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें