फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दन्या-धौलादेवी सड़क के बीचों बीच बैठा तेंदुआ, यात्रियों में दहशत

Wed, 06 May 2026 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। जिले के आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुओं की सक्रियता लगातार बढ़ने से लोग दहशत में हैं। अब मंगलवार देर शाम दन्या-धौलादेवी सड़क के बीचोंबीच तेंदुआ दिखाई देने से वाहन चालकों और यात्रियों में दहशत फैल गई। चालकों ने हार्न बजाने और वाहनों की हेड लाइट जलाकर तेंंदुए को सड़क के बीच से हटाने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ जाने के बजाए सड़क के बीच में ही एक वाहन के ठीक सामने आकर बैठ गया। यात्रियों ने बताया कि वह दन्या से खेती की ओर जा रहे थे कि तभी उनकी नजर सड़क के बीच बैठे तेंदुए पर पड़ी। 30 मिनट से अधिक समय तक तेंदुआ वाहन के आगे डटा रहा। इस दौरान वाहन में बैठे यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि धौलादेवी ब्लॉक के कई गांवों में बीते कुछ महीनों में तेंदुओं की आवाजाही काफी बढ़ गई है। शाम ढलते ही अकसर तेंदुआ घरों के आसपास आवाजाही करता नजर आता है। ऐसे में ग्रामीणों में तेंदुओं का खौफ बढ़ गया है। वहीं राहगीरों को हमेशा तेंदुए के हमले की आशंका बनी रहती है। उन्होंने वन विभाग से लोगों को तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें