फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मां नंदा-सुनंदा को दी भावभीनी विदाई, जयकारों के बीच निकला डोला

Wed, 23 Sep 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत में शोभायात्रा के दौरान मौजूद विधायक नैनवाल, करन माहरा व अन्य ।
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर रानीखेत में बुधवार को 137वें नंदा-सुनंदा महोत्सव का समापन हुआ। मंदिर परिसर से मां के डोले को विदा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। डोला नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा। विदाई के क्षणों में माहौल भावुक हो गया और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा को ससुराल के लिए विदा किया। सांस्कृतिक यात्रा में कुमाऊं की लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों की छोलिया प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। बाजार में व्यापारियों ने यात्रा में शामिल बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की। शोभायात्रा में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक करन माहरा, पूर्व प्रमुख हीरा रावत, छावनी सभासद मोहन नेगी, दीप भगत, विमल सती, रामेश्वर गोयल, हरीश साह, दीपक पंत, भुवन पपने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें