फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कालिंका मंदिर में आज लगेगा भव्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोडा)। कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा पर स्थित मां कालिंका मंदिर में आज भव्य मेले का आयोजन होगा। मंदिर में हजारों श्रद्धालु एकत्रित होंगे और अपनी आस्था और विश्वास के साथ मां कालिंका से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जानकारी के मुताबिक मंदिर में कुमाऊं के सात गांव और गढ़वाल के आठ गांव के लोग परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। इन गांवों के लोग ढोल नगाड़ों के साथ माता का डोला लेकर मंदिर पहुंचते हैं। मेले में दिल्ली, मुंबई, रामनगर, काशीपुर, देहरादून सहित अन्य शहरों से लोग पहुंचकर भंडारे का आयोजन करते हैं। मंदिर समिति के सदस्य मनवर सिंह ने बताया कि मां कालिंका मंदिर में हर तीन साल में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार मेले में लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें