फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिजली के तारों पर गौताई पक्षियों का झुंड बना आकर्षण का केंद्र

Fri, 28 Aug 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर में बुधवार शाम बिजली के तारों पर गौताई पक्षियों का बड़ा झुंड नजर आया। बड़ी संख्या में पक्षी तारों पर कतारबद्ध होकर बैठे रहे। शाम के समय एक साथ बैठे पक्षियों का यह मनमोहक दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर रुककर इस नजारे को देखते नजर आए। कई लोगों ने पक्षियों के झुंड की तस्वीरें भी अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कीं। कुछ समय बाद पक्षियों का झुंड उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें