फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रतिबंधित प्लास्टिक और गंदगी मिलने पर 1400 रुपये जुर्माना

Fri, 30 Oct 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल, गंदगी और सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत ने कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को ईओ धीरज कांडपाल के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले तीन प्रतिष्ठानों पर 700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। गंदगी करने वाले दो प्रतिष्ठानों से 500 रुपये और सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले एक व्यक्ति से 200 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। नगर पंचायत की टीम ने कुल छह मामलों में कार्रवाई कर 1400 रुपये का जुर्माना वसूला। ईओ कांडपाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने, गंदगी फैलाने और मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर किशन सिंह बिष्ट, राहुल प्रताप गौतम, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें