द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कालेज तकुल्टी में विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें तुषार नैनवाल प्रथम, चंद्रशेखर द्वितीय, तारा तृतीय रहे। विजय पंत, निधि पाठक, हेमा जोशी, गौरव पाठक, करन कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहां लगी विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने चार्ट, माडलों का भी प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य दयाशंकर पाठक की अध्यक्षता में लाल सिंह यादव ने संचालन किया। इस अवसर पर टीआर आर्या, ललित मोहन भाकुनी, आलोक कुमार राय, आनंद कुमार, मधुलिका आदि उपस्थित रहे।