द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। व्यापार संघ के पदाधिकारियों की बैठक में दीपावली पर्व की तैयारी की गई। सदस्यों ने व्यापक जनहित में निर्णय लिया कि इस बार मंगलवार को बाजार में साप्ताहिक अवकाश नहीं रहेगा। व्यापार संघ के अध्यक्ष भगवान चौधरी ने कहा कि धनतेरस के दिन रोजाना की भांति बाजार खुलेगा।