अल्मोड़ा। जागरण समिति की बैठक में धौलादेवी स्थित भगवती मंदिर में 25 अक्तूबर को देवी जागरण का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि जागरण के बाद इसी दिन शाम के समय भंडारा भी होगा। जागरण के आयोजन को कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। समिति के दिनेश गैड़ा ने बताया कि चंडीगढ़ से तारा दत्त शर्मा की भजन मंडली को बुलाया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भगवद कार्य में पहुंच कर सहयोग का आग्रह किया। बैठक में दिनेश गैड़ा, कुंवर सिंह गैड़ा, प्रकाश गुरुरानी, नवीन चंद्र, गोकुल पांडे, सूरज बिष्ट,नवीन पांडे, हरीश पांडे आदि मौजूद थे।