रानीखेत (अल्मोड़ा)। चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम नगर के एक होटल में छापा मारकर तीन युवक और दो युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। पूछताछ हुई, लेकिन साक्ष्यों के अभाव में पुलिस ने पांचों को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की सूचनाएं मिल रही थी। इसी के तहत चेकिंग अभियान चलाया है। एसएसआई वीसी पांडे ने बताया कि होटल से पकड़े गए पांचों युवक-युवतियां यूपी नंबर की वर्ना कार से रानीखेत आए थे और एक-दूसरे को दोस्त बता रहे थे। पांचों के परिजनों से भी फोन पर इसकी पुष्टि होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि युवतियां पूर्वी दिल्ली और युवक 17 अंसारी रोड हसनपुरा और गाजीपुर दिल्ली के रहने वाले हैं।