फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापजोख दक्षता परीक्षा में 2200 अभ्यर्थी सफल

Sat, 30 Aug 2014 05:31 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस, पीएसी, फायरमैन के 21 पदों के लिए शारीरिक नापजोख परीक्षा पूरी हो गई है। नापजोख परीक्षा में 2200 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। सफल अभ्यर्थियों की दौड़ आठ, नौ सितंबर को होगी जबकि लिखित परीक्षा 28 सितंबर को होगी। जिले में रिक्त पुलिस कांस्टेबल के आठ, पीएसी कांस्टेबल के 12, फायरमैन के एक पद के लिए कुल 4557 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अभ्यर्थियों की एक अगस्त से 28 अगस्त तक खगमरा पुलिस लाइन में ऊंचाई, छाती की नापजोख, बाल थ्रो, लंबी कूद, चिनअप, दंड बैठक परीक्षा हुई। 4557 में से नापजोख परीक्षा में 3066 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 2200 अभ्यर्थी सफल रहे। एसपी अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि शारीरिक नापजोख परीक्षा में सफल रहे सामान्य जाति के अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा आठ सितंबर, अन्य जाति के अभ्यर्थियों की परीक्षा नौ सितंबर को प्रात: छह बजे से लोअर मालरोड स्थित एसएसजे परिसर मैदान में होगी। उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से निश्चित तिथियों को दौड़ परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें