फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को सौंपेंगे तथ्यात्मक रिपोर्ट

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जीआईसी डीनापानी के छात्रों ने ‘मौसम एवं जलवायु पर मानवीय क्रियाकलापों का प्रभाव’ विषय पर आंकड़े जुटाने के लिए अध्ययन शुरू कर दिया है। जीव विज्ञान प्रवक्ता चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि अध्ययन दल में इंटर विज्ञान वर्ग के पांच छात्र शामिल किए गए हैं। इसके लिए छात्रों को नजदीकी क्षेत्रों का भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान अध्ययन दल खनन, दोहन, जल स्रोतों की स्थिति, ईंधन, चारा, वनों पर बढ़ता दबाव, वर्षा, मौसम का बदलता चक्र आदि पर आंकड़े जुटाकर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि छात्रों के दल ने भेटूली, अयारपानी, जाखसौड़ा, सल्ला आदि गांवों में जाकर निष्प्रयोज्य सामग्री, अजैविक अपशिष्ट कूड़ा, देवदार, सुरई आदि वृक्षों के सूख जाने के कारणों पर अध्ययन किया। श्री तिवारी ने बताया कि अध्ययन के बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को दी जाएगी। अध्ययन दल में गणेश सिंह, रवि मेहता, राकेश बिष्ट, संजय सिंह, अमित सिंह शामिल हैं। उधर, जीआईसी लमगड़ा के बाल वैज्ञानिकों ने ‘जलवायु परिवर्तनों का कृषि पर पड़ रहा प्रभाव’ विषय पर ठाट गांव में जाकर अध्ययन किया। मार्गदर्शक शिक्षक विनोद राठौर ने बताया कि ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल कर वनों पर दबाव कम किया जा सकता है। खाना बनाने के लिए परंपरागत चूल्हों के बजाए पर्यावरण अनुकूलन चूल्हे के निर्माण पर भी छात्र शोध कर रहे हैं। बाल वैज्ञानिक दल में अभिषेक सनवाल, आर्यन रौतेला, मयंक कपकोटी, अमित वर्मा, नेहा बिष्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें