अल्मोड़ा। बारिश के मौसम में इन दिनों अस्पतालों में रोगियों की भीड़ बढ़ गई है। इन दिनों पीलिया, निमोनिया, बुखार, पेट दर्द और त्वचा और अन्य जलजनित रोग बढ़ रहे हैं।जिला अस्पताल में ही प्रतिदिन करीब 400 से अधिक रोगी पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के अलावा अन्य सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग रही है। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 400 रोगी पहुंच रहे हैं। लगभग इतने ही मरीज बेस अस्पताल में आते हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा.आरसी पंत ने बताया कि इन दिनों पीलिया, निमोनिया, वायरल बुखार, दमा आदि के अलावा त्वचा से संबंधित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इन दिनों डायरिया की शिकायतें भी काफी मिलती हैं। डा. पंत ने कहा कि उल्टी-दस्त होने पर मरीज को उबले पानी के साथ ही ओआरएस का घोल भी पिलाना चाहिए। उन्होंने इन दिनों बासी भोजन और खराब फलों के सेवन से बचने की सलाह दी है। कोई बीमारी होने पर उन्होंने डाक्टर से जांच कराने की सलाह भी दी है।
बीमार होने पर क्या करें-
-रोगी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाएं।
-शुद्ध पानी और ताजे भोजन का इस्तेमाल करें।
-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
-बासी भोजन और सड़े फलों से बचें।
-ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
-स्वास्थ्य खराब होने पर रोगी को उबला पानी दें।