फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्गा ने भाजपा छोड़ी

Wed, 16 Jul 2014 04:15 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर। भाजपा से जुड़ी छानी ल्वेशाल की पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्गा टम्टा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य ने हमेशा उनके क्षेत्र की अनदेखी की और उनके क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं हुआ। अब भाजपा ने उन्हें सोमेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। इसके विरोध में दुर्गा टम्टा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष के माध्यम से पार्टी जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है, हालांकि वह अभी किसी पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें