फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से लापता महिला का नहीं मिला सुराग

Sat, 07 Dec 2013 05:47 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया। दस दिन पहले गायब हुई ग्राम पंचायत कोट्यूड़ा की एक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में महिला की सास ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। राजस्व उप निरीक्षक नंदन सिंह नेगी ने बताया कि ग्राम पंचायत कोट्यूड़ा निवासी नीमा देवी (32) पत्नी राजेंद्र कुमार 27 नवंबर को जंगल में लकड़ी लेने गई थी। तब से उसका कोई पता नहीं है। लापता महिला मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ बताई गई है। इस मामले में महिला की सास गोविंदी देवी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें