अल्मोड़ा। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की शनिवार को यहां बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के आवासों की सामान्य मरम्मत कार्य में विभाग द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। लोनिवि प्रथम वृत्त के अधीक्षण अभियंता के निर्देश के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चार दिसंबर को लोनिवि प्रथम वृत्त अधीक्षण अभियंता कार्यालय और लोनिवि निर्माण खंड रानीखेत कार्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे से धरना देने का ऐलान किया। चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा।