फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी दुग्ध पदार्थों पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य में मिलावटी दूध की जांच और रोकथाम के लिए सरकार सख्त कदम उठाएगी। सरकार ने राज्य स्तर पर दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों की मिलावट के रोकथाम के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर कमेटियों का गठन कर रखा है। दुग्ध संघ अध्यक्ष कुंवर सिंह गोसांई ने बताया कि राज्य स्तर पर सचिव डेयरी उत्तराखंड की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित है। जिला स्तरीय कमेटी में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा सदस्य/सचिव, मुख्य चिकित्साधिकारी, एसएपी द्वारा नामित अधिकारी, नगरपालिका के ईओ, सहायक निदेशक डेरी विकास विभाग, जिला स्तर पर गठित दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ विक्रेता संघ के दो, प्रधान प्रबंधक दुग्ध संघ सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें