फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से मलबा आने से जिले के नौ ग्रामीण मोटर मार्ग हुए बंद

विज्ञापन
अल्मोड़ा रानीधारा-धार की तूनी मोटर मार्ग की दीवार हुई क्षतिग्रस्त। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से मलबा आने से जिले के नौ ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद है। इससे 20 हजार की आबादी का यातायात सुविधा से संपर्क कट गया है। इधर, रानीधारा-धार की तूनी मोटर मार्ग की दीवार ग्रेस स्कूल के समीप ध्वस्त हो गई, जिससे मार्ग यातायात के लिए बंद है।
विज्ञापन

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात भारी बारिश होने से से पैंसिया-मल्ला गड़कोट, बासोली खान-मानू मोटर मार्ग, सौधार-पनुवाद्योखन मोटर मार्ग, मराड़धूरा-नारल कोटा मोटर मार्ग, उरेडीखान-बेहड़गांव मोटर मार्ग, रिसकना-तिपौला खन्ना मोटर मार्ग, मेहरटाना-डूंगा मोटर मार्ग, गेवापानी-गधोली मोटर मार्ग, पीपना-मनहेत-डुंगरा मोटर मार्ग में कई स्थानों पर मलबा आ गया है।
सड़कों में आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने कहा कि 17 मई को सड़क मार्ग की बड़ी दीवार ढह गई थीं। उन्होंने विधायक मनोज तिवारी और डीएम से सड़क मार्ग की दीवार का निर्माण शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया था लेकिन अब तक मार्ग नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें