अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक छह सितंबर को सुबह 11 बजे से कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय सभागार में होगी। लीग के सचिव रिटायर्ड नायब सूबेदार (क्लर्क) सुरेंद्र लाल टम्टा ने बताया कि पूर्व सैनिक अपनी समस्याएं और सुझाव एक दिन पहले लीग के अध्यक्ष कैप्टन दीपक कुमार टम्टा को उनके कार्यालय में दे सकते हैं। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है। ब्यूरो