फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मनाने घर आए एलआईयू कर्मचारी की मौत-हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हल्द्वानी में तैनात एलआईयू कर्मी लक्ष्मण सिंह सिंग्वाल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। धौलादेवी ब्लाक के पालड़ीगूठ निवासी लक्ष्मण सिंह सिंग्वाल (41) होली मनाने के लिए अपनी बहन गीता भैसोड़ा के साथ भनोली जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रामेश्वर श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दन्यां पुलिस के दल ने सिंग्वाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनकी पत्नी गीता सिंग्वाल अल्मोड़ा एलआईयू में तैनात हैं। उनका एक पुत्र और पुत्री है। उनके पिता अमर सिंह सिंग्वाल पूर्व प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें