अल्मोड़ा जिला संग्रहालय में बूस्टर डोज लगवाता युवक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 की निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही है। नगर में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में 814 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
जिले में बेस अस्पताल, राजकीय संग्रहालय, राजकीय चिकित्सालय रानीखेत, सीएचसी धौलादेवी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला, स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना, स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत आदि में बूस्टर डोज लगाई जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ. दिपांकर डेनियल ने लोगों से अपील की है कि वे बूस्टर डोज लगवा लें।