फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 72 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Sun, 21 Jul 2024 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत श्रद्धानंद खेल मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत ट्रायल हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने अपना दम दिखाया। ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका ने ट्रायल मुकाबले में प्रतिभाग किया। इसमें 72 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक बीईओ रोशन लाल टम्टा, रोजी नायर, चंदन सिंह मेहरा, राजीव खाती, मनमोहन देव, राहुल त्यागी, गीता शर्मा, ममता जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें