फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सीएम के गरुड़ दौरे को निराशाजनक बताया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के गरुड़ दौरे को कांग्रेसियों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का दौरा बताया। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि गरुड़ को नगर पालिका बनाने की घोषणा पूर्व सीएम हरीश रावत अपने कार्यकाल में कर गए थे। उन्होंने कहा कि सीएम में जरा भी नैतिकता होती तो पूर्व सीएम की घोषणा को अमल में लाते। फर्स्वाण ने कहा कि सीएम ने गरुड़ में जिन योजनाओं का लोकार्पण किया वह सब कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत होने के साथ-साथ बनकर तैयार हो गई हैं। कहा कि सीएम एनजीओ के कार्यों की वाहवाही लूट कर जनता को गुमराह कर रहे है। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने कहा कि गरुड़ को पालिका बनाने की घोषणा से पहले यहां की कूड़ा निस्तारण की समस्या का हल निकालना चाहिए था। युवा कांग्रेस के विधानसभा बागेश्वर के अध्यक्ष रंजीत रावत ने भी दौरे को निराशाजनक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें