अल्मोड़ा। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान केंद्र और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की ओर से एसएसजे परिसर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में गणित के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। परिसर के गणित विभागाध्यक्ष प्रो. विजय पांडे ने यूसर्क द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन मैथमैटिकल साइंस का महत्व बताया। कहा कि इस सेंटर से उत्तराखंड के विद्यार्थियों को गणित विषय का लाभ ले सकते हैं। यूसर्क की वैज्ञानिक डॉ. मंजू सुंदरियाल ने यूसर्क के गतिविधियों की जानकारी दी। इंजीनियर उमेश जोशी, राजदीप जंग ने मेंटरशिप पोर्टल, ज्ञानकोष पोर्टल के बारे में बताया। विद्यार्थियों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गणित विभाग की प्रो. जया उप्रेती, प्रो. बीसी तिवारी, दीपा कांडपाल, ज्योति रानी, केएन पाठक आदि थे।