अल्मोड़ा। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन की ओर से राज्य जूनियर बालक-बालिका कबड्डी चैंपियनशिप पांच नवंबर से शुगर मिल ग्राउंड बाजपुर ऊधमसिंह नगर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन के लिए ट्रायल्स होंगे। ट्रायल्स के बाद जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा ने बताया कि ट्रायल्स में जन्म तिथि के लिए हाइस्कूल का प्रमाण पत्र मान्य होगा। जिन खिलाड़ियों ने हाइस्कूल पास नहीं किया है, उसे नगर निगम, नगर पालिका या ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित चयन, ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के भत्ते, आने जाने का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।