अल्मोड़ा। पूर्व सैनिकों की बैठक में वक्ताओं ने बाजार में अतिक्रमण बढ़ने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि लाला बाजार क्षेत्र में फड़, सब्जी विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण करने से नागरिकों को चलने फिरने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा उन्होंने सुबह के समय बाजार में बिहारी कामगारों का एक ही जगह जमावड़ा लगाने पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे महिलाओं और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने नगर की नालियों में गंदगी और जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहने पर पालिका के खिलाफ रोष जताया। बैठक में पूर्व हरीश राम, प्रकाश सिंह, हरीश नेगी, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, आरबी टम्टा, मोहन पंाडे, गौतम कुमार, नरेंद्र वर्मा, विशन सिंह, नवीन जोशी आदि शामिल थे। ब्यूरो