फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाल डुंगरा में होगा मेधावी छात्रों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्व. मोहन लाल साह विशनी देवी सार्वजनिक दातव्य न्यास की बैठक में तय किया गया कि ट्रस्ट का कार्यक्रम इस वर्ष स्व. रामसिंह धौनी इंटर कालेज झाल डुंगरा में किया जाएगा। जिसमें ट्रस्ट द्वारा 37 हजार रुपये निर्धन और मेधावी छात्र-छात्राओं को वितरित किए जाएंगे। अध्यक्षता करते हुए मदन लाल साह ने बताया कि ट्रस्ट प्रतिवर्ष स्वतंत्रता सेनानी स्व. मोहन लाल साह विशनी देवी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष निर्धन और मेधावी छात्रों के चयन का अधिकार जीआईसी झाल डुंगरा को दिया गया है। जिसमें स्थानीय इंटर कालेज, हाइस्कूल और प्राथमिक स्कूलों के बच्चों का चयन होगा। बैठक में पूरन चंद्र तिवारी, विपिन चंद्र जोशी, जगदीश लाल साह, गोकुल जोशी, सुबोध कुमार साह, दयाकृष्ण कांडपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें