फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन समय से नहीं मिला तो आंदोलन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड धौलादेवी के सीआरसी दन्या में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने 20 जुलाई तक चार माह का वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वक्ताओं ने कहा कि एक अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी पेंशन से वंचित किया गया है। बैठक में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की भी मांग की। बैठक में योगेंद्र रावत, दीप पांडे, त्रिभुवन चौधरी, गिरीश भट्ट, शंकर भाकुनी, मनोज बिष्ट, रेखा गडिय़ा, सुषमा तिवारी, बीना उप्रेती, किरन रावत, प्रकाश जंगपांगी, ललित जोशी, विजय कुमार, सुनील कुमार, प्रकाश सिंह, महेश चंद्र आदि कई शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें