शपथ ग्रहण करते चिलियानौला व्यापार संघ के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है। चितई में हुए कार्यक्रम में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने 70 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। कहा कि उत्तराखंड में भी आप का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। जनता का झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर है और आगामी विधानसभा चुनाव में आप जीत हासिल करेगी। इस दौरान आप के क्षेत्र प्रभारी सौरभ पांडे, कमल कुमार, हिमांशु बोरा, सूरज रौतला, आशीष रावत, रोहित कुमार, पारस कुमार, पंकज कुमार, उप प्रधान और पूर्व प्रदेश संगठन सचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कांग्रेस नीरज कुमार, सागर कुमार, सुनील कुमार, गिरीश लाल, जगदीश प्रसाद, कैलाश प्रसाद, मोहन रूबाली, मनोज कुमार, सुनील कुमार समेत 70 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता कार्यक्रम में आप के अखिलेश टम्टा, नवीन आर्या, रोहित सिंह, हिमांशु बोरा आदि थे।