फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के 68 पदों पर होगी भर्ती

Sat, 21 Nov 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए 68 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई है। दो दिसंबर को सुबह 10 बजे से पांडेखोला स्थित प्राचार्य कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू होंगे। भर्ती में प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 35 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पद शामिल हैं। नियुक्तियां वार्षिक नवीनीकरण संविदा के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष या नियमित नियुक्ति होने तक की जाएंगी। अभ्यर्थियों का पंजीकरण साक्षात्कार के दिन दोपहर एक बजे तक होगा। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता एनएमसी के मानकों और राज्य सरकार की नीति के अनुसार निर्धारित होगी। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और शोध प्रकाशन के प्रमाणपत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां व दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें