फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा और रानीखेत के अलावा कहीं अग्निशमन केंद्र नहीं

विज्ञापन
Fire broke out in forest area - फोटो : ANI
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सिर्फ अल्मोड़ा और रानीखेत में ही अग्निशमन केंद्र स्थित हैं। इसके अलावा आग से बचाव के लिए किसी भी तहसील में अग्निशमन केंद्र नहीं हैं। जिससे कई बार आग की घटनाएं होने पर काबू पाना संभव नहीं हो पाता। अल्मोड़ा से लगे लमगड़ा, जैंती, दन्यां, सोमेश्वर आदि इलाकों में आग की घटनाएं होने पर अल्मोड़ा से ही फायर ब्रिगेड टीम भेजी जाती है। जबकि रानीखेत से लगने वाले भतरौंजखान, भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, सल्ट, स्याल्दे आदि इलाकों में रानीखेत से फायर ब्रिगेड भेजनी पड़ती है। यह सभी इलाके अल्मोड़ा और रानीखेत से काफी दूर हैं। ऐसे में आग की घटना होने पर फायर ब्रिगेड को पहुंचने में घंटों लग जाते हैं और तब तक काफी नुकसान होना तय है। इधर पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुछ नए अग्निशमन केंद्र खोलने के प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे गए हैं लेकिन अभी हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें