अल्मोड़ा। बढ़ती ठंड को देखते हुए आखिरकार पालिका ने नगर में अलावा जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। पिछले काफी समय से ठंड बढ़ने के कारण लोगों को अलाव सेंकने का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस संबंध में बीते दिनों अमर उजाला ने भी खबर प्रकाशित की थी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए अब नगर में अलावा जलाने की व्यवस्था कर दी गई है। नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में शाम के समय अलाव जल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जाड़ों भर जारी रहेगा।