फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरफाटक से दो हफ्ते से लापता है युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहरफाटक निवासी एक युवती पिछले दो हफ्ते से घर से गायब है। महिला के परिजनों ने मोरनौला पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहरफाटक निवासी रूपा शर्मा (29) पत्नी कृष्णा शर्मा 11 अक्तूबर को घर से गायब हो गई थी। तब से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। महिला के दो बच्चे हैं जिन्हें वह घर पर छोड़ गई है। परिजनों ने भी इस दौरान महिला की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। इधर गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस अभी तक गायब महिला का पता नहीं लगा सकी है। परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने लापता महिला का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें