फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र, राज्य की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं: कोश्यारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया है। सोमश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कई लोगों ने कोश्यारी को स्थानीय समस्याओं के ज्ञापन भी सौंपे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने पेयजल की समस्या रखी और सोमेश्वर के लिए पेयजल पंपिंग योजना की मांग की। वहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, राजेंद्र कैड़ा, नरेंद्र मोहन नयाल, दलीप रौतला, अमर सिंह, जयंत कैड़ा, प्रकाश भंडारी, सुंदर राणा, उमेश मेहरा, सुरेश बोरा, बलवंत आर्या आदि थे। बाद में कोश्यारी चनौदा गए और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कै. स्व. नैन सिंह भाकुनी के पीपलपानी कार्यक्रम में पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें