फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 611 ने दी पाॅलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Jun 2024 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में परीक्षा देते अभ्यर्थी। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दो परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 750 अभ्यर्थियों में से 139 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले में पाॅलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दो परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 750 अभ्यर्थियों में से 611 ने परीक्षा दी। जबकि 139 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सुबह नौ से 11 बजे तक की पहली पाली में महिला पालीटेक्निक और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में इंजीनियरिंग ग्रुप की परीक्षा हुई। पंजीकृत 414 अभ्यर्थियों में से 331 ने परीक्षा दी जबकि 83 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 12 से दो बजे तक की लेटरल एंट्री ग्रुप में 54 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 38 ने परीक्षा दी और 16 अनुपस्थित रहे। तीन से पांच बजे की पाली में फार्मेसी ग्रुप में पंजीकृत 282 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 242 ने परीक्षा दी जबकि 40 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्या रेखा असवाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें