जागेश्वर (अल्मोड़ा)। धौलादेवी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुरड़ाबांज में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। टाटा इंस्टीट्यूट के ब्लॉक अन्वेषक विजय उप्रेती ने बताया शिविर में सीएचओ डॉ. दीपा कनवाल और एएनएम भावना बिष्ट ने 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान निशुल्क दवा भी बांटी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह बिष्ट, आशा कार्यकर्ता मंजू जोशी, आनंदी देवी, मीना देवी, पुष्पा, रेखा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।