भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन लिंग्शुई चाइना मास्टर्स ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टरफाइनल में लक्ष्य ने चाइना के झाऊजी क्वी को 16-21, 21-15, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले लक्ष्य ने सिंगापुर के लोहकी को आसानी से 21-12, 21-13 से हराया था।