सुनील जिला अस्पताल चिकित्सा प्रबंधन समिति सदस्य नियुक्त
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जाखनदेवी निवासी सुनील जोशी को जिला अस्पताल के लिए चिकित्सा प्रबंधक समिति का सदस्य नियुक्त किया है, जो चिकित्सा प्रबंधन की बैठकों में विधानसभा उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेंगे। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, अजीत कार्की, रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, दीप टम्टा, अजय वर्मा, कृष्ण बहादुर, श्याम पांडे, मनीष जोशी, विद्या बिष्ट, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।