फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट के 50 गांवों में तीसरे दिन मिल रहा पानी

Wed, 15 May 2024 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीधारा नौले में पानी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के 50 गांवों की प्यास बुझाने वाली मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना से जलापूर्ति प्रभावित है। पर्याप्त पानी लिफ्ट न होने से लोग परेशान हैं। हालात यह हैं कि तीसरे दिन नलों में कुछ लीटर पानी टपक रहा है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सल्ट के मानिला, डोटियाल, सदर, टौना, कुन्हील, सैणा, ईड़ाकोट सहित 50 गांवों में जलापूर्ति करने के लिए मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना को धरातल पर उतारा गया है। लो वोल्टेज की समस्या से योजना से पर्याप्त पंपिंग नहीं हो रही, इससे इन गांवों की 18 हजार की आबादी पानी के लिए तरस गई है। व्यवस्था में सुधार न होने पर लोगों में जल निगम के खिलाफ खासा आक्रोश है। संवाद

तल्ली पोखरी में एक माह से नहीं आया पानी
मौलेखाल। शशिखाल-कोटेश्वर योजना से जुड़े तल्ली पोखरी गांव में एक माह से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव के ठीक ऊपर बने टैंक तक पानी पहुंच रहा है, लेकिन नलों से नहीं टपक रहा। लोगों का कहना है कि लाइन में खराबी के चलते जलापूर्ति नहीं हो रही, लेकिन इसमें सुधार के प्रयास नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
लो वोल्टेज की समस्या से दिक्कत आ रही है। जल्द व्यवस्था में सुधार होगा। लो वोल्टेज की समस्या दूर की जा रही है।
-मुकेश कुमार, एई, जल निगम, सल्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें